फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dowry harassment: Woman evicted from home after snatching girl child

दहेज उत्पीड़न: बच्ची को छीनकर निकाला घर से बाहर

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment: Woman evicted from home after snatching girl child
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ढाई साल की बच्ची को छीनने के बाद मारपीट कर घर से निकालने और पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। वहीं, पति भी उसे अश्लील फिल्म दिखाकर अप्राकृतिक कुकर्म करने लगा। वहीं, जेठ भी लगातार उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के अनुसार, कुछ माह पूर्व ससुरालियों ने उससे कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराकर उससे ढाई साल की बच्ची को छीनकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि अब पति ने उसे तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed