फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Double murder: husband wife shot dead after dragged from the tempo In Muzaffarnagar

दोहरा हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े दंपती को ई-रिक्शा से खींचकर मारी गोली, अदालत में तारीख से लौट रहे थे पति-पत्नी

Tue, 26 Apr 2022 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Apr 2022 05:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दंपती की दिनदहाड़े ई-रिक्शा से बाहर खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी। दंपती अदालत से मुकदमे की तारीख से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Double murder: husband wife shot dead after dragged from the tempo In Muzaffarnagar
murder in Muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दंपती की ई-रिक्शा से खींचकर गोली मारकर हत्या कर डाली। वहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जानसठ के खलवाड़ा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा से खींचकर हरपाल (49) और उसकी पत्नी कौशल (47) की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  साजिद हत्याकांड: चाचाओं ने ढाई मिनट में 22 बार भतीजे पर किए वार, मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि हरपाल मंसूरपुर क्षेत्र के जोहरा गांव का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में नामजद था। इन दिनों वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल खलवाड़ा में रह रहा था। 


मंगलवार दोपहर को पति-पत्नी अदालत में तारीख पर गए थे और ई-रिक्शा में सवार होकर वापस लौट रहे थे। वारदात के बार एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

28 जून 2021 को मंसूरपुर क्षेत्र के जौहरा गांव में विनय की हत्या हुई थी। वारदात में हरपाल, उसकी पत्नी कौशल और उनके बेटे शुभम और राहुल को नामजद किया गया था। जांच में पुलिस ने कौशल की नामजदगी गलत पाई थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों को जेल भेज दिया था। डेढ़ माह पूर्व हरपाल को जमानत मिली थी। पुलिस ने बताया कि जौहरा गांव में विनय और हरपाल के मकान आमने-सामने थे। हैंडपंप पर विनय पैर धो रहा था, इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद में विनय की हत्या कर दी गई थी।

बताया गया कि हरपाल का मकान जौहरा गांव में बंद पड़ा है। जेल से आने के बाद वह अपनी ससुराल में ही रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed