{"_id":"6750ab0ef64ae67064068505","slug":"domestic-cylinders-being-used-for-catering-work-24-recovered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-135207-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैटरिंग के कार्य में प्रयोग किए जा रहे घरेलू सिलिंडर, 24 बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैटरिंग के कार्य में प्रयोग किए जा रहे घरेलू सिलिंडर, 24 बरामद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला आपूर्ति विभाग टीम ने हरिपुरम कूकड़ा में रजबहे किनारे गोपाली जी स्वीट्स के यहां छापा मारा। वहां 12 भरे व 12 खाली घरेलू गैस सिलिंडर रखे मिले। मौके पर परिसर में अग्निशमन यंत्र भी नहीं पाए गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि संस्थान के स्वामी अपने कैटरिंग के कार्य में घरेलू गैस सिलिंडरों का दुरुपयोग कर रहे हैं। विभागीय टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा।
वहां जांच पड़ताल में 12 घरेलू गैस सिलिंडर भरे हुए रखे मिले। इसके अलावा 12 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर खाली रखे मिले। सिलिंडरों में लगभग 108 किलो गैस भरी थी। यह कार्य नियमों के विरुद्ध हैं और दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
मौके से बरामद 12 घरेलू गैस से भरे सिलिंडरों को बिंदल बाजार स्थित शिव गौरी इंडेन गैस सेवा की अभिरक्षा में दे दिया गया । इस मामले में दुकान मालिक रामलीला टीला निवासी मोनू के खिलाफ अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यवसायिक प्रयोग तथा खरीद-फरोख्त का कार्य करने के तहत थाना नई मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।