फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM said, action will be taken on the complaint of corruption in the consolidation villages

बोले डीएम, चकबंदी वाले गांवों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई होगी

Wed, 15 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM said, action will be taken on the complaint of corruption in the consolidation villages
मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले डीएम, चकबंदी वाले गांवों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जिस ग्राम में चकबंदी है तथा वहां के किसान एवं ग्राम प्रधान गांव में चकबंदी नहीं चाहते, चकबंदी कमेटी के माध्यम से प्रस्ताव पास कराते हुए उस ग्राम को चकबंदी से मुक्त करा दिया जाए और जिस ग्राम में चकबंदी चल रही है, उनकी शिकायतें सहायक चकबंदी अधिकारी ग्राम में चौपाल लगाकर सुनेंगे।

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि चकबंदी में 80 प्रतिशत मूल जोत से छेड़छाड़ की तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामों को चिह्नित करते हुए संबंधित अधिकारी उसी ग्राम में बैठक कर विवादों का निस्तारण कराएं। उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में लंबित मुकदमों को यथाशीघ्र निस्तारण कराएं, साथ ही उक्त के स्तर से जिन ग्रामों में चकबंदी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है या कार्य जारी है, उन्हें भी ग्राम में चौपाल लगाकर निस्तारण कराएं। शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चकबंदी को लेकर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के संबंध में भ्रष्टाचार या अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, उपसंचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी एवं ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed