फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM office performance

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 25 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
DM office performance
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने डीएम कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा। जिसमें न्यूनतम वेतन15 हजार प्रतिमाह की मांग की गई।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लेबर रिफोर्म के नाम पर 44 श्रमिक कानूनों को सात श्रम कानून को एक कोड में लाने की नीति बनाई है, जिसका संघ विरोधी नहीं है, परंतु सरकार ने एक तरफा निर्णय लेते हुए कुछ कानूनों को सेवायोजकों के दबाव में श्रमिक विरोधी निर्णय लिया है, जिसमें अनेक श्रम कानूनों को बदलने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में लगातार आंदोलन होंगे।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 15,000 प्रतिमाह मिलना चाहिए। ठेका श्रमिकों को उनके उद्योग का वेतन दिलाया जाए। ईपीएफ की पेंशन को कम से कम तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। आशा कार्यकत्री और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर देवेंद्र राणा, सुखपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव, कान सिंह, सतीश कुमार, सुनील शर्मा, फूलचंद शर्मा, अजय वालिया, चरण सिंह, राजकुमार शर्मा, बालेंद्र सिंह, कृष्णपाल, प्रवीण बालियान, रेशमा, कुसुम लता, मीनू सिंह, कविता शर्मा, प्रमिला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed