फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM inspected the counting place

डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

Wed, 28 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the counting place
डीएम ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी कुमारी सेल्वा जे ने प्रशासनिक अमले के साथ बुधवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम के अलावा मतगणना के लिए लगाए गई 36 टेबल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मतगणना के लिए लगाई गई टेबल के पास लगाए जाने वाली जाली को मजबूत कर लगाया जाए। जिससे कोई उन्हें उखाड़ने का प्रयास न कर सके। इसके अलावा बैरिकेडिंग को भी मजबूत लगाया जाए। डीएम ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इस दौरान एसडीएम बुढ़ाना अशोक कुमार , बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, एडीओ पंचायत सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed