{"_id":"62d99d58a4cea80f832bebef","slug":"dm-and-ssp-inspected-kanwar-marg-muzaffarnagar-news-mrt597853383","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
Fri, 22 Jul 2022 04:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 04:37 PM IST
सार
डीएम और एसएसपी ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी विनीत जायसवाल ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, शामली रोड, बघरा और तितावी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
एसएसपी विनीत जायसवाल ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मुस्तैद और चौकस रहें। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, ईओ पालिका हेमराज सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पहुंचे अधिकारी, देखी व्यवस्था
जिलाधिकारी ने शिव चौक पर बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाए और रजिस्टर में सूचनाओं को जरूर दर्ज करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Route Diversion: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हुआ वन-वे, अब एक साइड चलेंगे सिर्फ कांवड़िए, पढ़िए पूरा अपडेट