फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Judge and DM visited the State Observation Home

राजकीय संप्रेक्षण गृह का जिला जल और डीएम ने किया दौरा

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
District Judge and DM visited the State Observation Home
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते जिला जज व डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राजकीय संप्रेक्षण गृह का जिला जज और डीएम ने किया दौरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) एवं आदर्श बाल गृह शिशु, गांधी कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर रहने वाले किशोर व बच्चों के खानपान की जानकारी ली।

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में 39 संवासी एवं आदर्श बाल गृह शिशु में सात बच्चे हैं। सोमवार को दोनों स्थानों पर जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी पहुंचे। उन्होंने आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में निवासरत संवासियों से शिक्षा, भोजन, खेलकूद आदि के विषय में जानकारी ली। सभी सीसीटीवी कैमरे सही पाए गए। जनपद न्यायाधीश ने कार्यालय प्रभारी को निर्देशित किया संवासियों को किशोर न्याय अधिनियमों के प्रावधानों के अनुसार ही सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि संवासियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रतिदिन आने एवं जाने वाले व्यक्तियों अथवा स्टॉफ का अंकन पंजिका में अनिवार्य रूप में किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बालक/बालिकाओं को स्वास्थ्य वर्धक फल, दूध, सब्जियां खाने को दी जाएं। इस दौरान अनूप कुमार नगर मजिस्ट्रेट, सतीश चंद गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं मोहित कुमार उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed