फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distributing medicines and ration from door to door

घर-घर जाकर वितरित कर रहे दवाइयां और राशन

Thu, 26 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Distributing medicines and ration from door to door
घर-घर जाकर वितरित कर रहे दवाइयां और राशन
विज्ञापन

मीरापुर। लॉकडाउन के चलते लोगों के राशन की समस्या को देखते हुए कुछ लोग आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर दवाइयां एवं राशन घर-घर जाकर वितरित किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे हुए लॉकडाउन के कारण जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मीरापुर में भी सब्जी एवं राशन की किल्लत हो रही है। आरोप है कि मुजफ्फरनगर प्रशासन के निर्देश के बाद भी थोक विक्रेताओं द्वारा फुटकर विक्रेताओं को राशन का सामान नहीं दिया जा रहा है। रिक्शा चालक और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वालों के सामने समस्या खड़ी हो गई है, जिसको लेकर मीरापुरवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप बनाया और लोगों की मदद के लिए आगे आकर राशन का सामान एवं दूध घर-घर में जाकर वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
गलियों में कराया छिड़काव
मीरापुर। कोरोना वायरस के प्रकोप से कस्बेवासियों को बचाने के लिए नगर पंचायत मीरापुर की ओर से कस्बे को सैनिटाइज कराया गया।
अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए नगर पंचायत मीरापुर के मुख्य मार्गों और गलियों में छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों की कमी के कारण सभासदों ने आगे बढ़कर दवाई का छिड़काव किया और लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कस्बे में सैनिटाइज का कार्य 30 दिनों तक जारी रहेगा और सफाई कर्मी रोज अपना कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वाहनों को सीज किया
मीरापुर। पुलिस ने लॉकडाउन में भी वाहनों के आवागमन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पांच वाहनों को सीज किया।
लॉकडाउन के बावजूद लोग वाहनों पर सवार होकर सड़कों पर घूम रहे थे। इसके चलते बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी शकील अहमद व इंस्पेक्टर एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में पूर्ण लॉक डाउन कराने के लिए सख्ती दिखाई। उन्होंने कुछ वाहन चालकों को वार्निंग देकर छोड़ दिया जबकि लापरवाही बरतने वाले कुछ लोगों के वाहनों का चालान भी किया तथा कुछ वाहन सीज कर दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि नमाज अपने घर पर ही अदा करें। सीओ शकील अहमद ने बताया कि बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा तथा उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed