फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute of 25 years in Pimora village

पिमोड़ा गांव में 25 वर्षों के विवाद का निस्तारण

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute of 25 years in Pimora village
जानसठ के गांव पिमौड़ा में रास्ते की पैमाइश करती राजस्व टीम। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। गांव पिमोड़ा में पिछले 25 वर्षों से चल रहे रास्ते के भूमि विवाद को एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव पिमोड़ा में गांव से बाहर निकलने वाले रास्ते की भूमि पर गांव पर ही कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर रखा था। जिसके कारण गांव के पानी की निकासी नहीं होने के चलते पानी रास्ते में ही भरा रहता था। गांव में पिछले 25 वर्षों से यह रास्ते में पानी का विवाद चलता रहा था। ग्रामीणों द्वारा तहसील दिवस में शिकायत करने पर एसडीएम जयेंद्र कुमार द्वारा ग्रामीणों की समस्या व गांव में कोई बड़ा विवाद पैदा ना हो जाए इसके चलते मामले को गंभीरता से लिया। राजस्व टीम 29 नवंबर को गांव में पैमाइश करने गई, तो बिना कार्रवाई किए लौट आई। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्व टीम द्वारा गांव की स्थिति एसडीएम को बताने पर एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ राजस्व निरीक्षक अनुज शर्मा व हल्का लेखपाल राकेश वर्मा को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा और समस्या का समाधान करने तथा कार्य में बाधा डालने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिसके चलते राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान सत्तार को मौके पर बुलाकर पिछले 25 वर्षों से रास्ते में पानी भरने व सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को कब्जा मुक्त कराया और दोबारा से कब्जा करने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed