{"_id":"620aa1e704dead72250f2c92","slug":"difficult-task-to-pass-through-the-main-road-of-khaikhedi-muzaffarnagar-news-mrt57699286","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाईखेड़ी के मुख्य मार्ग से गुजरना मुश्किल काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाईखेड़ी के मुख्य मार्ग से गुजरना मुश्किल काम
विज्ञापन
पुरकाजी खाइखेड़ी मार्ग पर टूटी पड़ी सड़क।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। कस्बे से गांव खाइखेड़ी जाने वाला मुख्य मार्ग बेहद जर्जर हालत में होने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग बाइक से गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार के बाद भी वर्षों गुजर जाने बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
पुरकाजी से खाइखेड़ी जाने वाला करीब छह किमी लंबा मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। कई बार मार्ग पर गंभीर दुर्घटना भी हो चुकी हैं। बरसात के दिनों में मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भरने से वहां से गुजरना दूभर हो जाता है। ग्रामीण कई बार उस मार्ग की मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, मगर आज तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है।
ग्राम प्रधान धीरज त्यागी का कहना है कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। जिसकी मरम्मत कराने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को कहा जा चुका गया। विभाग के लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी का कहना है कि मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग को कहा जा चुका है, मगर वह लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई, तो लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीण ललित त्यागी, अरुण त्यागी, सचिन त्यागी, सुनील त्यागी, पप्पी त्यागी, सोनू त्यागी, रविंद्र कुमार, भानू त्यागी, संजीव त्यागी आदि ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। वहां से पैदल और बाइक से गुजरना बड़ा मुश्किल काम है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।