कंस वध व द्वारिकापुरी की कथा और भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गीता प्रचार समिति के तत्वावधान में गीता भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को वृंदावन के कथा व्यास प्रियदास महाराज ने भक्तों को कंस वध और द्वारिका पुरी की कथा का रसपान कराया। इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कथा व्यास ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जीवन में मुक्ति पाने के लिए श्रीमद्भागवत कथा को जरूर सुनना चाहिए। पूूजन पंडित विनय प्रकाश तिवारी ने संपन्न कराया। शनिवार को कथा के यजमान अनिल मित्तल रहे, जबकि प्रसाद वितरण गोपाल अरोड़ा ने किया। समिति महासचिव सुधीर गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अंतिम दिन गीता जयंती के उपलक्ष्य में 18 दिसंबर को 37वां नर नारायण समारोह में जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल, वैशाखी, लिहाफ, कंबल, छात्रों को स्कूली जर्सी आदि समान का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस मौके पर दीपकराज सिंघल, राजकुमार जाटव, रितेश बंसल, आर्यवर्त शर्मा, संजय मित्तल, अखिल शर्मा, पंकज अग्रवाल, सुशील कर्णवाल, डॉ. बिजेंद्र गोयल व डॉ. कांता त्यागी आदि रहे। संवाद