फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dev statue fragmented in Dharmasthala

धर्मस्थल में देव प्रतिमा खंडित, आक्रोश

Tue, 05 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dev statue fragmented in Dharmasthala
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव राजपुर गढ़ी स्थित धर्मस्थल में मंगलवार तड़के मनोरोगी युवक ने देव प्रतिमा खंडित कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर गढ़ी स्थित धर्मस्थल में मंगलवार तड़के एक मनोरोगी युवक घुस गया और वहां देव प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा खंडित देख उनमें आक्रोश उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद खंडित देव प्रतिमा को गंगनहर में विसर्जित करा दिया गया। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि जल्द ही राजस्थान से नई प्रतिमा लाकर विधि विधान से मंदिर में प्रतिष्ठापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed