{"_id":"61d1edd7004dc222a11825a2","slug":"demonstration-on-demands-of-meter-readers-at-talheri-power-station-devband-news-mrt571819443","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहेड़ी बिजलीघर पर मीटर रीडरों का मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहेड़ी बिजलीघर पर मीटर रीडरों का मांगों को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलहेड़ी बिजलीघर पर मीटर रीडरों का मांगों को लेकर प्रदर्शन
देवबंद। विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तलहेड़ी बुजुर्ग बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बाद में निगम अधिकारियों को आठ सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारी मीटर रीडरों ने बिलिंग का लक्ष्य 1400 प्रति बीआई करने, ईपीएफ तथा ईएसआई काटकर 15 हजार रुपये वेतन देने, वसूली का लक्ष्य नहीं देने, निश्चित समय पर वेतन देने, बिलिंग समाप्त होने के बाद कैंप व बैठक इत्यादि कार्य कराने, बिना किसी वजह के कर्मचारी का स्थानांतरण न करने, वॉलेट रिचार्ज कंपनी द्वारा कराने तथा किसी भी कार्य में किसी राजनीतिक दल के नेता का हस्तक्षेप नहीं होने आदि मांगे जल्द पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने मंडलायुक्त, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी। इस मौके पर मोहसिन, वसीम, कंवरसेन, विपिन कुमार, फिरोज खान, शाहनवाज, नौशाद, दिलशाद, प्रवेश चौधरी, सचिन कुमार, दानिश, अनुज, विमल कुमार, महक सिंह, विकास कुमार आदि रहे।