फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to ban crowds on MHADI

म्हाड़ी पर लगने वाली भीड़ पर रोक लगाने की मांग

Sat, 05 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban crowds on MHADI
म्हाड़ी पर लगने वाली भीड़ पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

खतौली। गांव उमरपुर लिसौड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव के बाहर रोड पर बनी जाहरवीर म्हाड़ी पर एक तांत्रिक द्वारा कोरोना काल में भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जनहित में भीड़ एकत्र नहीं होने देने के साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

समाजसेवी जयपाल सिंह फौजी के नेतृत्व में कई ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव के निकट एक तांत्रिक ने मंगलवार और शनिवार को गांव के निकट जाहरवीर म्हाड़ी जानसठ रोड पर लोगों की भीड़ जमा कर लेता है। इससे कोरोना फैलने की आशंका बनी रहती है। न तो कोई मास्क का प्रयोग करता है और न ही सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करते हैं। उन्होंने जनहित में म्हाड़ी पर लगने वाली भीड़ पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप, रोहताश, श्याम सिंह, आनंद, देवदत्त, अनिल, आरपी सिंह, प्रमोद, श्रीपाल सिंह, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed