फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand survey started for Awas Vikas colony

Muzaffarnagar News: आवास विकास की कॉलाेनी के लिए शुरू हुआ डिमांड सर्वे

Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand survey started for Awas Vikas colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की बढ़ती आवासीय आवश्यकताओंं को पूरा करने के लिए आवास विकास परिषद की गतिविधियों में तेजी आ रही है। नई कॉलोनी बसाने के लिए परिषद ने एनएच-58 दिल्ली-देहरादून बाईपास के आसपास 280 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। भूमि अधिग्रहण से पहले आवास विकास परिषद अधिकारियों ने डिमांड सर्वे शुरू कर दिया है। भूमि का भू-उपयोग भी देखा जा रहा है।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पिछले साल 26 अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आवास विकास परिषद की नई कॉलोनी विकसित कराने का मांग रखी थी।
विज्ञापन

नई कॉलोनी बसाने के लिए आवास विकास परिषद सचिव नीरज कुमार, आयुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार सहित अन्य अधिकारियों ने छह दिसंबर 2024 को हाईवे के आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया था। जानसठ और जौली रोड पर एनएच-58 के आसपास की जमीन देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने शुरू कराया चिह्नित भूमि का सर्वे : आवास विकास परिषद मेरठ के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि चिह्नित भूमि के मामले में तीन बिंदुओं जांच के निर्देश दिये गए हैं।
बताया कि परिषद की ओर से चिह्नित की गई भूमि का डिमांड सर्वे किया जा रहा है।
देखा जा रहा है कि यदि भूमि को आवासीय कॉलाेनी के रूप में विकसित किया जाएगा तो उसकी मांग कितनी और कितने दाम में रहेगी। इसके अलावा देखा जा रहा है कि चिह्नित भूमि फनल जोन यानी भविष्य में कोई एयरपोर्ट स्थापना के लिए चिन्हित तो नहीं है।

भूमि का भू-उपयोग भी जांचा जा रहा है। जिसके लिए महायोजना-2031 का रिकार्ड लिया गया है। जिसमें कुछ भूमि औद्योगिक और कुछ आवासीय जोन में आ रही है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान आवास विकास परिषद मेरठ एक्सईएन एसपी सिंह और सहायक अभियंता संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed