फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for Laddu Gopal's fancy Jaipuri dress

लड्डू गोपाल के फैंसी जयपुरी पोशाक की मांग रही

Tue, 11 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for Laddu Gopal's fancy Jaipuri dress
गांधी कालोनी में लडडू गोपल की मूर्तियों की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लड्डू गोपाल के फैंसी जयपुरी पोशाक की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को श्रीजन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की पोशाक और आभूषण की जमकर खरीदारी की। बाजारों में लड्डू गोपाल के झूले, पोशाक, मालाओं आदि की खूब बिक्री हुई।

मंगलवार व बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। भक्तों ने सोमवार को ठाकुर जी के सामान के साथ लड्डू गोपाल व राधे रानी की खरीदारी की। दुकानों पर ठाकुर जी को नहलाने-धुलाने के सामान के साथ उनकी पोशाक, श्रृंगार, झुलाने, सुलाने के सिंगिल और डबल बेड तथा खाना खिलाने के लिए बर्तन खरीदे। सदर बाजार के दुकानदार उत्सव गर्ग ने बताया कि बांसुरी, पगड़ी, बाल, मोती, चंदन और तुलसी की मालाएं, पलंग, छतरी, पाउडर के अलावा ठाकुर जी के खेलने के लिए कैरमबोर्ड और मोबाइल फोन की बाजार में भारी मांग रही। नई मंडी दुकानदार दीपक अग्रवाल ने बताया कि ठाकुर जी फैंसी जयपुरी व राजस्थानी पोशाकों के प्रति कृष्ण भक्तों का विशेष लगाव रहा। ठाकुर जी के प्रति श्रद्धा का ही असर रहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले सामान के बढे़ दामों को लेकर ज्यादा तवज्जों नहीं दी और बिना मोल भाव किए सामान खरीदा। सदर बाजार के दुकानदार राहुल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को काफी खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed