फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for getting a teen shed

घासीपुरा रेलवे अंडरपास पर टीन शेड डलवाने की मांग

Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for getting a teen shed
घासीपुरा रेलवे अंडरपास पर टीन शेड डलवाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंसूरपुर शुगर मिल में आए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सामने भी नागरिकों ने इस समस्या को रखा। उन्होंने रेलवे विभाग से जल्द से जल्द अंडरपास पर टीन शेड डलवाने की मांग की। भाकियू ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

मंसूरपुर शुगर मिल में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व भाकियू नेता चांदवीर बालियान के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह से मिलकर किसानों का अधिक से अधिक इंडेंट भेजने की मांग की थी, जिससे किसान मिल बंद होने से पहले अपना गन्ना डाल सकें। मिल अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया था कि पूरा गन्ना लेकर ही मिल बंद होगी। क्षेत्र के किसानों ने राकेश टिकैत से घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरे होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि थोड़ी सी बारिश होते ही कई कई दिन तक अंडरपास में पानी भरा रहता है। किसान अपने वाहन अंडरपास से नहीं निकल पाते। राकेश टिकैत ने रेलवे विभाग से मांग की थी कि जल्द से जल्द अंडरपास पर टीन शेड अंडर बनवाया जाए। इस दौरान मोहित बालियान, संजीव राठी, मंसूरपुर गन्ना परिषद के डायरेक्टर जगपाल सिंह, समिति के डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, प्रभात राठी, सुबोध प्रधान, विकास बालियान ,टीटू राठी, अमित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed