{"_id":"5f36d84f8ebc3e3d027e2a1a","slug":"demand-for-cane-payment-including-interest-muzaffarnagar-news-mrt4963072136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज सहित बकाया भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज सहित बकाया भुगतान की मांग
विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 14द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ2 में बुढ़ाना कोतवाली में गन्ने के बकाया भुगतान की मांग ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। बकाया गन्ने के भुगतान की मांग को लेकर कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। वक्ताओं ने कहा कि जनपद की सभी चीनी मिल न्यायालय व सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रही है। चीनी मिल मालिक अपनी मनमर्जी से गन्ने का भुगतान कर रहे हैं।
ब्याज सहित गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना छठे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पुरकाजी ब्लॉक के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। भाकियू के बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि जनपद की सभी चीनी मिलें गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों को भी चीनी मिल मालिकों को ताक पर रख दिया है। भाजपा सरकार किसानों का भुगतान करवाने में नाकाम रही है।
पुरकाजी के ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि सरकार को गरीबों व किसानों की समस्या दिखाई नही देती। बुढ़ाना के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि किसान को अपने खेतों में काम करने की मजदूरी तक भी पल्ले नही पड़ती। सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। धरने में बाबर, गुड्डू, मुकीम, मांगेराम, मिंटू, शशी, सलमान, ओमपाल त्यागी, दीपक गुर्जर, अमित, बिल्लू व काका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------
पूर्व एमएलसी हरेंद्र मलिक ने समर्थन दिया
बुढ़ाना। कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों के बकाया भुगतान की लड़ाई लड़ने वाली भाकियू को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि भाकियू अराजनैतिक है, लेकिन किसानों के हक की लड़ाई में वह उनके साथ है। सरकार व न्यायालय के आदेेशों से बेखौफ चीनी मिल मालिक गन्ना बकाया भुगतान में मन मर्जी कर रहे है। ऐसा लगता है भाजपा सरकार चीनी मिल मालिकों के दबाव मे काम कर रही है।