फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deliberations on preparations for the 'Swachhata Hi Seva' campaign

Muzaffarnagar News: स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारियों पर मंथन

Tue, 15 Sep 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on preparations for the 'Swachhata Hi Seva' campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। नगर पंचायत लावड़ की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर पंचायत चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी, सभासद, नगर के गणमान्य लोग और प्रोत्साहन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए सभासदों, समिति सदस्यों और नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ नगर बनाने के लिए केवल नगर पंचायत ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सभी से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed