{"_id":"618abc1a4376e32752495143","slug":"decision-taken-in-the-meeting-of-rathi-khap-avoid-unnecessary-expenditure-on-death-feast-muzaffarnagar-news-mrt5641724160","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी खाप की बैठक में हुआ निर्णय, मृत्यु भोज पर अनावश्यक खर्च से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठी खाप की बैठक में हुआ निर्णय, मृत्यु भोज पर अनावश्यक खर्च से बचें
विज्ञापन
पुरकाजी के गांव सलेमपुर में राठी खाप की बैठक में चौधरी कृष्ण देव राठी को पगडी बांधते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में राठी खाप की बैठक में वक्ताओं ने खाप को मजबूत करने व दहेज प्रथा को समाप्त करने और नशे से दूर रहने की अपील की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र राठी सलेमपुर को राठी खाप का ब्लॉक पुरकाजी का थांबेदार बनाया गया। इसके अलावा मृत्यु भोज साधारण ढंग से करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि मृत्यु भोज पर खर्च होने वाले पैसे को किसी अच्छे अन्य कार्य में लगाया जाए।
मंगलवार को वक्ताओं ने राठी खाप की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि कम बच्चे होना बेहद चिंता का विषय है। कम बच्चे होने के कारण कई घरों पर ताले लग गए हैं। इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने बच्चों को नशे की लत से दूर रखें। वक्ताओं ने कहा कि राठी खाप में दहेज लेना व देना पाप है। इस प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने वर्ग के लोगों सहित सर्व समाज के लोगों का सम्मान कर आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। इसके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड व राजस्थान तक जाकर अपनी खाप के लोगों से सम्पर्क कर अपनी खाप का विस्तार करना है, जिसके लिए सभी लोगों को एकजुटता दिखाकर काम करना होगा।
बैठक में गांव हरेंटी के ग्राम प्रधान विवेक राठी द्वारा खाप के चौधरी कृष्ण देव राठी टीकरी को 11 हजार रुपये भेंट किये गए। अध्यक्षता हरबीर सिंह व संचालन टीटू प्रधान ने किया। बैठक में चौधरी कृष्ण देव राठी, कृष्ण पाल राठी, धर्मेंद्र राठी, नवीन राठी,धर्मेंद्र राठी टीकरी, राजेंद्र फौजी आदि ने विचार रखे। विवेक राठी, बिट्टू राठी, सुरेंद्र राठी, भगत सिंह, डा. मनजीत राठी, नेपाल सिंह, प्रवीण राठी, उपेंद्र राठी, ओम प्रकाश, संदीप राठी, बिजेंद्र राठी, धर्मपाल राठी, धीर सिंह, गुलबीर, जोगेंद्र राठी, हर्ष राठी आदि मौजूद रहे।