फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decide your career from class nine, then work hard: Dr. Ramkaran Sharma

कक्षा नौ से तय कर लें कॅरियर, फिर करें कड़ी मेहनत : डॉ. रामकरण शर्मा

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Decide your career from class nine, then work hard: Dr. Ramkaran Sharma
जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कक्षा नौ से तय कर लें कॅरियर, फिर करें कड़ी मेहनत : डॉ. रामकरण शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नासा में कार्य कर चुके वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा कि छात्र कक्षा नौ से अपना कॅरियर तय कर लें। इसी के अनुसार कड़ी मेहनत करें। सही समय पर सही फैसला करने से मंजिल जरूर मिलती है। शिक्षकों और अभिभावकों का मार्गदर्शन भी छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी है।

जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक पर शुक्रवार को कॅरियर काउंसिलिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा कि नियमित अध्ययन करने से सफलता मिलती है। साधन और साध्य का सही समय पर सदुपयोग जरूरी है। विभिन्न विषयों पर प्रभावी अध्ययन से बेहतर कॅरियर बनाने में आसानी होती है। समाचार पत्रों के माध्यम से युवा तैयारी कर सकते हैं। प्रिंट मीडिया में जानकारियों का सही भंडार होता है। इसके लिए शिक्षकों की मदद ली जा सकती है। कार्यशाला में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन जीव विज्ञान के शिक्षक विजय कुमार शर्मा ने किया। उप प्रधानाचार्य हेमंत विश्नोई, डॉ. वशिष्ठ भारद्वाज, विजय शर्मा, विनीत गुप्ता, सतेंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed