फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of child due to falling volleyball game poles

वॉलीबाल गेम का पोल गिरने से बच्चे की मौत, आंगनबाड़ियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी 

Tue, 21 Nov 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Death of child due to falling volleyball game poles
बच्चे की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के गांव भलेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में वॉलीबाल गेम का पोल अचानक टूटकर चार साल के बालक के ऊपर जा गिरा। जिससे की उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। परिजनों ने आंगनबाड़ियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानसठ के गांव भलेड़ी की नई बस्ती निवासी राशिद का चार वर्षीय बेटा उवेश सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिका के साथ पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी सेंटर पर गया था। आंगनबाड़ी सेंटर प्राथमिक विद्यालय भलेड़ी के प्रांगण में है। जहां वॉलीबाल खेलने के लिए पोल गड़े हुए हैं। उवेश वॉलीबाल पोल के पास खेल रहा था।
विज्ञापन


अचानक पोल टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर अफरातफरी मच गई। आंगनबाड़ी सेंटर पर कार्य करने वाली सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आनन-फानन में घायल बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। आंगनबाड़ियों ने बालक के परिजनों को भी सूचना दे दी थी। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने उवेश को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मृतक बालक को अस्पताल से गांव ले गए। गांव में परिजनों और ग्रामीणों ने आंगनबाडिय़ों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। परिजनों का आरोप था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उवेश को शीघ्र अस्पताल लेकर पहुंच जातीं तो उसकी जान बच सकती थी।


परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत किया। बाद में पिता राशिद ने आंगनबाड़ियों के विरुद्ध लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। देर रात तक मृत बालक के परिजनों और पुलिस के बीच पोस्टमार्टम कराने को लेकर वार्ता चल रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed