{"_id":"61423dba8ebc3eb6cd3048b5","slug":"dead-body-of-youth-found-lying-in-drain-muzaffarnagar-news-mrt5563941188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में पड़ा मिला युवक का शव
खतौली। ताजपुर के नाले में सुबह के समय एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई। मृतक के शव का पंचनामा भर परीक्षण के लिए भिजवा दिया।
थाना सिखेडा के गांव जंधेड़ी निवासी 32 वर्षीय कमल खतौली में सैनीनगर मोहल्ले में रहता था। वह सिंचाई विभाग खतौली में मेट के पद पर कार्यरत था। बुधवार की सुबह वह गांव से आने खतौली आ रहा था। जब वह ताजपुर के समीप पहुंचा तो किसी कारण से वह नाले में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक के नाले में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी थी। मामले की जानकारी पर सीओ राकेश सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमल को दौरे पड़ते थे। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया।