{"_id":"60edd5748ebc3e4aeb5fa13b","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-the-field-muzaffarnagar-news-mrt5472331168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला युवक का शव
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर चौकी क्षेत्र में बाईपास स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि उसका मोबाइल भी टूटा मिला। युवक की किसी हादसे में मौत के बाद शव वहां फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
शाहपुर थाना क्षेत्र की मीरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाईपास स्थित एक खेत में मंगलवार सुबह करीब 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक लाल रंग की टी-शर्ट और जींस पहने हुए था। पास ही उसका पिट्ठू बैग पड़ा मिला, जिसमें कुछ कपड़े और एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है। मोबाइल का सिम कार्ड भी चालू स्थिति में नहीं है। युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में युवक की मौत किसी सड़क हादसे में होने की आशंका लग रही है। युवक के साथ हादसा होने पर संभवत: घायलावस्था में वाहन सवार उसे अस्पताल ले जा रहे हों और रास्ते में युवक की मौत होने पर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया हो। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवक की पहचान होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।