{"_id":"61afad1da5269758d044cf5e","slug":"daughters-will-get-justice-accused-will-be-behind-bars-jaswant-saini-muzaffarnagar-news-mrt5680600121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को मिलेगा इंसाफ, सलाखों के पीछे होंगे आरोपी : जसवंत सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को मिलेगा इंसाफ, सलाखों के पीछे होंगे आरोपी : जसवंत सैनी
विज्ञापन
छात्रा छेडछाड़ प्रकरण में कानूनी कार्यवाही कराये जाने की जानकारी देते पिछड़ा राज्य आयोग मंत्री
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को मिलेगा इंसाफ, सलाखों के पीछे होंगे आरोपी : जसवंत सैनी
मोरना/भोपा (मुजफ्फरनगर)। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि दसवीं की 17 छात्राओं को रात के समय स्कूल में रोकना अपराध है। छेड़खानी की घटना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी सलाखों के पीछे होंगे और बेटियों को इंसाफ दिलाया जाएगा। शासन और प्रशासन के उच्चाधिकारी से बातचीत कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया।
भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान की शुरूआत के लिए मजलिसपुर तोफीर स्थित सुबोध सैनी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैनी समाज को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान गांव मजलिसपुर तोफीर, महाराज नगर, सिताबपुरी और खैर नगर से सैनी समाज के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत की।
सैनी समाज के भाजपा रामकुमार सैनी क्षेत्रीय संह सयोजक नमामी गंगे, सुबोध सैनी जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, राकेश सैनी पूर्व विधान सभा प्रत्याशी , नेपाल सैनी भगेंला, साधु राम, डा सतीश, राहुल, सुबोध , मनोज सहित छात्राओ के अभिभावको व दर्जनो ग्रामीणों ने राज्य पिछड़ा आयोग मंत्री जसवंत सैनी को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
शुकतीर्थ पुलिस चौकी पर पहुंचे थे पीड़ित
ग्रामीणों ने जसंवत सैनी के सामने शिकायत करते हुए कहा कि प्रकरण सामने आते ही ग्रामीण शुकतीर्थ पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को टरका दिया था। पुलिस ने छात्राओं के पीड़ित परिजनों को टरकाने ओर मामले को दबाए रखने के गंभीर आरोप लगाए।
आठवीं तक मान्यता वाले स्कूल में परीक्षा देने पहुंची थी छात्राएं
पुरकाजी। स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा देने आयी नोवीं व दसवीं की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी मंगलवार को स्कूल की मान्यता की जांच करने पहुंचे। जांच में सामने आया कि जिस स्कूल में परीक्षा थी, उसे आठवीं तक ही मान्यता है। बीएसए को रिपोर्ट दी जाएगी।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी माया राम व खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी ने ग्रामीणों से वार्ता कर कुछ अहम जानकारी जुटाई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्राएं नोवीं व दसवीं कक्षा की भोपा क्षेत्र के सूर्य देव पब्लिक स्कूल की थी। उस स्कूल की मान्यता की जांच की जाएगी। कम्हेड़ा के गुरु गोविंद सिंह एकेडमी को आठवीं कक्षा तक कि मान्यता है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी। बीएसए द्वारा स्कूल संचालक को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा जाएगा।
योगेश ने कहा, छात्राओं को परीक्षा दिलाने लाया था
पुरकाजी। विवेचक सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुकदमे में नामजद स्कूल संचालक योगेश चौहान निवासी को मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात धमात गंग नहर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जेल भेज दिया गया है। योगेश ने पुलिस से छात्राओं को परीक्षा दिलवाने के लिए गुरु गोविंद सिंह इंटर नेशनल ऐकेडमी कम्हेड़ा में लाने की बात स्वीकार की है। अन्य पूछताछ में उसने अपनी सफाई कोर्ट में ही देने की बात कही है।
जिस गांव की छात्राएं, वहां पर बना है तनाव
मुजफ्फरनगर। दसवीं की 17 छात्राएं भोपा क्षेत्र के जिस गांव की रहने वाली है, वहां पर तनाव बना हुआ है। छात्राएं मुख्य रूप से दो बिरादरी की है। प्रकरण को लेकर तनाव की स्थिति है। यह बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोग भी जल्द ही गांव में पंचायत कर सकते हैं।