फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters not out, bout their problems firmly

अपराजिता:-छात्राओं को दांतों की सुरक्षा के टिप्स दिए

Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Daughters not out, bout their problems firmly
भोपा के गांव गड़वाड़ा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते अत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेटियां हटकर नहीं, डटकर समस्याओं का करें मुकाबला
विज्ञापन

भोपा। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत गांव गड़वाड़ा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेहतर स्वास्थ्य बेहतर जीवन, नारी सशक्तिकरण पर निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी दक्षता का परिचय दिया। शिविर लगाकर डॉक्टर ने छात्राओं के दांतों की जांच की। उन्हें दांतों की सुरक्षा के टिप्स दिए। इस दौरान छात्राएं, शिक्षिकाएं शपथपत्र भर कर इस अभियान से जुड़ीं।
विद्यालय में लगाए शिविर में डेंटल विशेषज्ञ डॉ पूर्णिमा सैनी ने छात्राओं के दांतों की जांच की। उन्होंने छात्राओं से दांतो में लगने वाली बीमारी व उपचार की जानकारी भी दी। गीता नारी कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष गीता धारीवाल ने छात्राओं से कहां की अपने अंदर अच्छी शिक्षा का जज्बा पैदा करना चाहिए। इसी से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। समाजसेवी संसार सिंह ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा पीटी ऊषा, मैरीकॉम आदि का उदाहरण दिया। ग्राम प्रधान मेनपाल सिंह, प्रधान के पति पुरुषोत्तम ने भी छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की शिक्षा और बेटी आज के समय में सबसे बड़ी आवश्यकता है। दोनों के बिना विकास संभव नहीं है। शिक्षक जयदीप, अनुदेशक शैलेंद्र कुमार, सहायक अध्यापिका पल्लवी शर्मा ने भी छात्राओं को जीवन में काम आने वाली अनेक जानकारी दी।
विज्ञापन

निबंध में शगुन प्रथम
भोपा। निबंध प्रतियोगिता में शगुन कक्षा 7 ने प्रथम स्थान, तनीषा कक्षा सात ने द्वितीय स्थान तथा खुशी कक्षा आठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमर उजाला की ओर से तीनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा-----
- बेटी नहीं तो कल भी नहीं है। जिस घर में बेटी का सम्मान होता है। उस घर के लोग समाज में जाकर मिसाल देते हैं। स्वस्थ शरीर व उच्च शिक्षा से ही आगे बढ़ा जा सकता है।
- शशि रानी प्रधानाचार्या
--------------------
-महिलाएं अगर अपने अंदर जज्बा पैदा करें, तो वह किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं। आज बेटी और नारी को हटकर नहीं, डटकर समस्याओं का मुकाबला करना चाहिए।

पूजा सिन्हा शिक्षिका

भोपा के गांव गड़वाड़ा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम सपथ पत्र दिखाते हु

भोपा के गांव गड़वाड़ा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम सपथ पत्र दिखाते हु- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अपराजिता कार्यक्रम में दाँतो का परिक्षण करती डॉ पूर्णिमा सैनी।

अपराजिता कार्यक्रम में दाँतो का परिक्षण करती डॉ पूर्णिमा सैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा के गांव गड़वाड़ा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपराजिता में  निबंध प्रतियोगिता की वि?

भोपा के गांव गड़वाड़ा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपराजिता में निबंध प्रतियोगिता की वि?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

प्रधानाचार्य  शशि रानी।

प्रधानाचार्य शशि रानी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पूजा सिन्हा।

पूजा सिन्हा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed