फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dak Kanwadis were in full swing on the roads

Muzaffarnagar News: सड़कों पर रही डाक कांवड़ियों की धूम

Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwadis were in full swing on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के कांवड़ मार्ग पर मंगलवार को पूरे दिन डाक कांवड़ियों की भागमभाग रही। कांवड़ मार्ग पर एक डाक कांवडिया पैदल तो उसके पीछे साथी कांवड़िये चौपहिया व अन्य बड़े वाहनों में चलते दिखे। शिव चौक पर पर हजारों कांवड़िया भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए। पूरे दिन सड़कों पर कांवड़ियों के वाहनों की धूम रही।
बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए हजारों कांवड़िया हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आए। पैदल आने वाले कांवड़िये तो सोमवार देर रात तक नगर में पहुंचे और अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को इक्का-दुक्का पैदल कांवड़िये नगर में पहुंंचा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की सड़कों पर डाक कांवड़ियों के वाहनों की धूम रही। कांवड़ियों की टोली का एक कांवड़िया पैदल गंगाजल लेकर दौड़ लगा रहा था, जबकि उसके साथी दोपहिया व चाैपहिया, अन्य बड़े वाहन में सवार होकर पीछे व साथ-साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की भूराहेड़ी चेक पोस्ट से मेरठ जनपद की भंगेला व शामली जनपद की लालूखेड़ी सीमा तक डाक कांवड़ियों की धूम थी। हजारों कांवड़िया रामपुर तिराहा, पानीपत-खटीमा हाईवे, राणा चौक से भी गए। नगर के रुड़की रोड से दुपहिया व अन्य वाहनों में हजारों कांवड़िया हरियाणा के लिए निकले।

पूरे दिन नगर में डाक कांवड़ियों के साइलेंसर उतरे दुपहिया वाहनों की आवाज आती रही। देर रात डाक कांवड़िया नगर से गुजरे। इस दौरान व्यवस्था बनाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed