{"_id":"5d45d6f48ebc3e6cc768af3f","slug":"cultural-teej-mahotsav-muzaffarnagar-news-mrt436566717","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों के बीच धूमधाम से मनाया हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों के बीच धूमधाम से मनाया हरियाली तीज
विज्ञापन
गर के इंदिरा कालोनी में हरियाली तीज पर झूला झूलती महिला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम फुहारों के बीच धूमधाम से मनाया हरियाली तीज
मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच महिलाओं ने तीज के गीतों के साथ झूले का आनंद लिया। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित सामूहिक कार्यक्रमों में अनेक प्रतियोगिताएं हुईं और तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
महिला जैन मिलन मेन की ओर से आयोजित तीज उत्सव का शुभारंभ भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। युगल तीज गीत, नृत्य एवं सामाजिक समस्याओं पर आधारित प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरप्राइज प्रश्न एवं तीज तंबोला का भी आयोजन हुआ। महारानी ग्रुप में अनिता जैन तथा रानी ग्रुप में सोनी को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पदमलता जैन, नीलम जैन, पूनम, रेखा, बीना, साधना आदि मौजूद रहीं। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई के तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना के बाद महिलाओं ने मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आने वाली प्रथम 50 महिलाओं को गुलाब का फूल तथा क्लेचर लगाकर सम्मानित किया गया। आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में महिलाओं ने झूले का आनंद लिया तथा तीज के गीत गाए। कार्यक्रम में नीलिमा अग्रवाल, रोमा अग्रवाल, स्नेहा गर्ग, रेणु अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल, मीनाक्षी, मोनिका गोयल, प्रिया गोयल, साधना कुच्छल, सपना, राधा गर्ग आदि मौजूद रहीं। इंदिरा कॉलोनी में आयोजित सामूहिक हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे परिधानों में सजकर प्रतिभाग किया। सावन के गीतों के साथ नृत्य एवं झूले का आनंद लिया। कार्यक्रम में रेनू त्यागी, मोनिका शर्मा, कौशल भार्गव, निक्की त्यागी, अर्चना त्यागी, संयोगिता, सुमन शर्मा, विदेश शर्मा, सुशीला आदि महिलाएं शामिल हुईं।