{"_id":"5dcc49918ebc3e5b1b5dd7ce","slug":"crunchy-and-cold-drinks-are-dangerous-for-health-muzaffarnagar-news-mrt4534264170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरकुरे और कोल्ड ड्रिक्स सेहत के लिए घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरकुरे और कोल्ड ड्रिक्स सेहत के लिए घातक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरकुरे और कोल्ड ड्रिक्स सेहत के लिए घातक
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने सेमिनार का आयोजन कर बच्चों को खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं पहचान के बारे में जानकारी दी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार एवं प्रेमचंद ने विद्यार्थियों को खाने-पीने की वस्तुओं में होने वाली मिलावटों के बारे में जानकारी दी। बताया कि कुरकुरे हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसान दायक होते हैं तथा काले रंग की कोल्ड ड्रिंक 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। बड़ों को भी इसका सेवन एक गिलास (200 एमएल) से अधिक नही करना चाहिए। बाजारों में मिलने वाले खुले मसालों में खतरनाक रंगों, सेलखड़ी आदि विषैले पदार्थों की मिलावट की जाती है। बच्चों के सामने प्रयोग करके खुले मसाले, मिर्च, हल्दी, काली मिर्च, दूध, आटा, चावल, चीनी, नमक आदि को जांचने की विधि बताई। प्रेमचंद ने बताया कि हमें घर में इस्तेमाल होने वाले नमक को छोटे डिब्बे में रखना चाहिए, जिससे उसमें आयोडिन की मात्रा बनी रहती है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान, संजय गुम्बर, महनाज खान, बचन कौर, मीनाक्षी, कविता आदि मौजूद रहे।