{"_id":"57d060e54f1c1b3d3b319871","slug":"youth-suicide-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका नहीं मिली तो प्रेमी ने चाकू घोंपकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका नहीं मिली तो प्रेमी ने चाकू घोंपकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचे युवक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात प्रेमिका के मिलने से इंकार करने पर प्रेमी ने कॉलेज परिसर में ही अपने पेट में चाकू घोंप लिया। लहूलुहान हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, सोनू की मां की तहरीर पर महिला, उसके पति और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंसूरपुर के गांव खान्नुपुर निवासी दलित सोनू (22) पुत्र चरणदास का गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दलित समाज से हैं। महिला बेगराजपुर मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में सफाईकर्मी है। प्रेम प्रसंग के चलते चार माह पूर्व दोनों गांव से फरार हो गए थे। दो महीने बाद प्रेमी महिला को लेकर गांव लौट आया था। उस वक्त समाज के लोगों ने पंचायत कर समझा-बुझाकर महिला को उसके पति को सौंप दिया था।
इसके बावजूद प्रेमी महिला के घर के आसपास ही चक्कर काटता रहता था। बुधवार को प्रेमिका काम करने के लिए मेडिकल कालेज गई हुई थी। प्रेमी सोनू भी कालेज में प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका ने मिलने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर सोनू ने वहीं पर अपने पेट में चाकू घोंप लिया। लहूलुहान सोनू वहीं गिर पड़ा। जिसको गंभीर अवस्था में कॉलेज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनू की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यवीर अत्री का कहना है कि मृतक की मां किला की तहरीर पर महिला और उसके पति और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोनू ने ठान लिया, नहीं मिली तो दे देगा जान
सोनू महिला से बेइंतहा मोहब्बत करता था। वह रोजाना किसी न किसी बहाने महिला के आसपास मंडराया रहता था। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से प्रेमिका उससे नहीं मिल रही थी और न ही उससे बात करना चाहती थी, इसलिए वह परेशान था। बुधवार को उसने ठान लिया था कि अगर आज प्रेमिका ने मिलने से इंकार किया तो वह वहीं पर अपनी जान दे देगा। इसीलिए वह चाकू भी अपने साथ लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा था। सोनू ने प्रेमिका से कालेज में बातचीत करनी चाही, मगर प्रेमिका ने मिलने से इंकार कर दिया। इंकार करते ही सोनू में मेडिकल कालेज में ही अपने पेट में चाकू घोंप लिया।