फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed

धारदार हथियारों से काटकर ग्रामीण ही हत्या  

Wed, 29 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth killed
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के तुल्हेड़ी में शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, धारदार हथियार चले। झगड़े में एक व्यक्ति की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


तुल्हेड़ी में सोमवार रात राजकुमार के पुत्र मोनू को पड़ोसी बालू ने शराब पीने के लिए बुलाया। राजकुमार ने पुत्र मोनू को शराब पीने के लिए जाने से रोका तो विवाद खड़ा हो गया। इसको लेकर बालू और राजकुमार में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। बालू और उसके पुत्र गुड्डू ने धारदार हथियारों से राजकुमार (45) पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


ज्यादा चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को जिला चिकित्सालय भिजवाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत का समाचार मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बालू पुत्र रामचंद्र, गुड्डू व कौशेंद्र पुत्रगण बालू और बीना पत्नी बालू पर राजकुमार की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed