फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man shot in Pinna , serious

पीनना में युवक को गोली मारी, गंभीर

Sun, 01 Nov 2015 12:45 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 01 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीनना में शनिवार को कार सवार युवक को गोली मार दी गई। साथी भी कार के शीशे का कांच लगने से लहूलुहान हो गया। जिला अस्पताल में घायल को लेकर काफी लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक बताकर मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिनना गांव निवासी नीटू शर्मा का परिवार के एक युवक से कई मामलों को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार देर शाम युवक गाड़ी से घर लौट रहा था। गांव में दाखिल होने पर आरोपी युवक ने तमंचे से कार सवार नीटू को गोली मार दी।
विज्ञापन


इस दौरान शीशे का कांच टूटकर लगने से नीटू का साथी भी घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। परिवार के लोग पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल ले आए। यहां पर आए लोगों के बीच गोली मारने में बबलू का नाम बताया गया और आरोपी के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि गांव में कहासुनी के बाद गोली मारी गई है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed