फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man killed in Dmat

पुरकाजी में युवक का गला रेता, गंग नहर किनारे पड़ी मिली लाश

Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Oct 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in Dmat
नहर किनारे मिली युवक की लाश। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में थाना क्षेत्र के ग्राम धमात कैल्लनपुर में मंगलवार रात एक दलित युवक की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी, जिसका शव गंगनहर किनारे रास्ते पर पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी पप्पू (30) पुत्र हरज्ञान उत्तराखंड की किसी प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह ड्यूटी से लौटकर घर पर खाना खाकर सो गया। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी ने देखा कि वह अपनी चारपाई पर नहीं है, जिसके बारे में उसने परिजनों को बताया। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की।
विज्ञापन


बाद में उसका शव गंगनहर किनारे बने गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिस पर रात में ही डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, सीओ सदर शिवराज यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना प्रभारी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। बुधवार को पुलिस ने मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि शव जहां मिला है, उससे कुछ ही दूरी पर पानी का एक डिब्बा भी मिला है, जिससे लगता है कि मृतक शौच के लिए आया था और वहां पर किसी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई है, इसकी जांच की जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed