फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Women beat young man

अश्लील हरकत पर हंगामा, महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर पीटा      

Thu, 16 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women beat young man
अश्लील हरकत करने पर पकड़ा गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय में महिला से अश्लील हरकत पर खूब हंगामा हुआ। आरोपी युवक को आशाओं ने दबोच लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं ने बताया कि आरोपी अक्सर महिला अस्पताल के चक्कर काटता है। पुलिस ने आरोपी और उसकी सिफारिश में आए युवक को हवालात में बंद कर दिया है।      
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया जब वहां मौजूद आशाओं ने महिला से अश्लील हरकते करने वाले ककरौली के फिरोजाबाद निवासी युवक को दबोच लिया। महिला ने बताया कि वह दोपहर को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गई थी। वहां पहले से आरोपी युवक खड़ा था। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो वहां मौजूद आशाओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने एक आशा के पर्स में ब्लेड भी मार रखा था। आशाओं ने बताया कि आरोपी अक्सर महिला अस्पताल के पास मंडराता रहता था। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया। इसी बीच एक सिफारिशी युवक कोतवाली में आया और पुलिस पर आरोपी युवक को छोड़ने का दबाव बनाने लगा, पुलिस ने उसे भी हवालात में बंद कर दिया। दोनों अपने को बेकसूर बता रहे थे। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed