फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife's murderer arrested

साथ रहने की जिद करती थी, इसलिए कर दी पत्नी की हत्या            

Wed, 22 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife's murderer arrested
पुलिस गिरफ्त में आया पत्नी का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के अंतवाड़ा गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने मेरठ अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या करने की बात कबूली है। बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया था।     
विज्ञापन


अंतवाड़ा गांव में 15 मार्च की देर रात बेबी पत्नी अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मौके पर पति भी जांघ में गोली लगने से घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया था और घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतका के पिता धीर सिंह ने दामाद अंकुर और उसकी मां मुनेश पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सभी तथ्य पति की ओर इशारा कर रहे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार दिन में पुलिस ने अंकुर को मेरठ अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी कोई बात नहीं सुनती थी। आए दिन घर में कलह रहती थी। दो-दो महीने वह अपने मायके में रहकर आती थी। बार-बार हरियाणा में नौकरी पर साथ रहने की जिद करती थी। घर का क्लेश बढ़ता जा रहा था। परेशान होकर 15 मार्च की रात उसने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को गोली मारकर घायल किया था। कमरे के सामान को अस्त-व्यस्त कर मामले को लूट की तरफ घुमाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हत्या में नामजद पति को जेल भेजा 
मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में हापुड़ के गांव नानूपुर निवासी निर्दोष पुत्र तुलीचंद अपनी पत्नी शर्मिला के साथ किराए के मकान में रहता था। निर्दोष किसी फैक्ट्री में नौकरी करता था। 5 अक्तूबर 2016 में निर्दोष ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी शर्मिला पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका के भाई मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी सुशील ने अपने बहनोई निर्दोष के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed