फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   wasil murder case mein mile surag

वासिल हत्याकांड में मिले सुराग

Mon, 06 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कैराना। चार दिन पूर्व तीतरवाड़ा निवासी टैक्सी चालक वासिल की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। बुधवार सुबह कंडेला के जंगल में तीतरवाड़ा निवासी टैक्सी चालक वासिल का शव पड़ा मिला था। शव से कुछ ही दूरी पर वासिल की आल्टो कार भी खड़ी मिली थी।
विज्ञापन


वासिल के शव के पास ही उसका मोबाइल और पर्स भी पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वासिल के भाई तासिम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वासिल की मौत पानी में डूबने के कारण हुई थी, उसकी पसली भी टूटी हुई थी। चार दिन से पुलिस वासिल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही थी।
विज्ञापन


साथ ही शामली के विजय चौक पर जहां वासिल टैक्सी किराये पर चलाने का काम करता था, वहां पर हत्या की रात में वासिल से कौन-कौन मिला इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed