फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: sexual assault attacked on a girl and made video clip in Muzaffarnagar

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Wed, 10 Mar 2021 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Mar 2021 08:00 PM IST
सार

  • पीड़िता ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी देहात से लगाई कार्रवाई की गुहार
  • अश्लील क्लिप बनाकर किया ब्लैकमेल, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
UP Crime News: sexual assault attacked on a girl and made video clip in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर अनैतिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने एसपी देहात से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को हिंद मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव से मिली। पीड़ित ने बताया कि वह वर्ष 2018 से गांव तावली स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं पर काम करने वाले बुढ़ाना के गांव उमरपुर निवासी युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उसको प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो खींच लिए और इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए लंबे समय तक उससे अनैतिक संबंध बनाता रहा। 
विज्ञापन


वहीं बाद में युवक के विवाहित व सात साल के बेटे का पिता होने की जानकारी मिलने पर युवती ने उससे किनारा कर लिया। आरोपी ने उसके घर पहुंचकर उसे व परिवार को बदनाम करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी की शादी से पांच दिन पहले पिता की मौत, मातम में बदलीं खुशियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पीड़िता के अनुसार, अब आरोपी ने फेसबुक पर एक फर्जी आई-डी बनाकर उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं और लगातार युवती को बदनाम करने व जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता की गुहार पर एसपी देहात ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई न होने पर पुलिस ऑफिस पर धरना देने की घोषणा की है। एसपी देहात ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed