फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Umrpur conflict

उमरपुर में मामूली बात पर संघर्ष, कई के सिर फूटे 

Sun, 10 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Umrpur conflict
उमरपुर गांव में संघर्ष के बाद थाने में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों से जमकर संघर्ष हुआ। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सातों घायलों को बुढाना के अस्पताल में भर्ती कराया। झगड़े से गांव में तनाव के हालात बन गए। हालात को देखते हुए कई थानों का फोर्स गांव में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बुढ़ाना कोतवाली के गांव उमरपुर निवासी जमील के यहां शुक्रवार को वलीमा था। रात करीब आठ बजे उसके कुछ मेहमान जाने लगे तो रास्ते में पड़ोसी शिवकुमार कश्यप की बुग्गी खड़ी थी। बताया गया है कि बुग्गी हटाने को लेकर जमील और शिवकुमार में पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर दोनों ओर के काफी लोग  मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लोग भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ही पक्षों के लोगों ने मकानों की छतों पर चढ़कर पथराव किया। बवाल होने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पत्थर और लाठियां लगने से शिवकुमार, उसकी पत्नी चमनो और लड़की को चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के जमील, खलील, हनीफ और अमीर आलम भी घायल हो गए। संघर्ष में सात लोगों के घायल होने पर गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया।

सूचना पर सीओ एसपी शर्मा, थाना प्रभारी अरुण त्यागी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को मौके से खदेड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात तनावपूर्ण देखते हुए आसपास के थानों का फोर्स भी बुढ़ाना बुलाया गया।

फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। बाद में एसपी देहात प्रदीप गुप्ता ने भी गांव का दौरा कर लोगों से बातचीत की। गुप्ता का कहना है कि फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। झगड़ा मामूूली बात को लेकर हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

सड़क पर सामान रखने पर दो पक्षों में मारपीट
बुढाना निवासी अहसान अपनी कार से कस्बे के बीच से गुजर रहा था। कबाड़ी की दुकान करने वाले नूरसलीम का सामान रास्ते में रखा था।  सामान के कारण अहसान की कार नहीं निकलने पर उसने नूरसलीम से विरोध जताया और रास्ते में रखे सामान को हटाने के लिए कहा।  


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में  दोनों ओर के लोगों में लाठी-डंडे भी चले। बताया गया कि इस दौरान एक पक्ष ने फायर भी किया, जिसके चलते वहां भगदड़ मच गई। झगड़े में एक ओर से अहसान और दूसरे पक्ष के नूरसलीम और इंतजार घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर झगड़ा करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed