{"_id":"598627d64f1c1b421b8b45cf","slug":"throwing-the-body-after-killing-a-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव पेड़ से बांधा, नेशनल हाईवे के बिजोपुरा चौराहे के पास हुई वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर शव पेड़ से बांधा, नेशनल हाईवे के बिजोपुरा चौराहे के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे किनारे बिजोपुरा चौराहे के पास बाग में युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर उसे मारा गया। शव पॉपुलर के पेड़ से बंधा मिला। वारदात को सुसाइड करार देने की भी कोशिश की गई। पुलिस का अनुमान है रात में किसी समय युवती की हत्या को अंजाम दिया गया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा चौराहे के निकट बिजोपुरा निवासी पूर्व प्रधान खेमचंद का पापुलर का बाग है। शनिवार को बाग में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बाग में पशु चरा रहे एक युवक ने ग्राम प्रधान दौलत सिंह को युवती के शव के बारे में जानकारी दी। प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर सीओ सदर योगेंद्र सिंह और थाना निरीक्षक राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे। सीओ ने फोरेंसिक विभाग के कर्मचारी और डॉग स्क्व़ॉड को भी मौके पर बुलाया।
मौका ए वारदात पर एक हेलमेट भी पड़ा मिला। युवती की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। युवती ने हाथ में 786 का ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। उसकी गर्दन पेड़ से बंधी थी। चुनरी से गर्दन में फांसी का फंदा लगा कर उसकी हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की, मगर डॉग स्क्वॉड से कोई मदद नहीं मिल सकी। युवती की लाश मिलने की खबर से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हाईवे पर आने-जाने वालों की भी भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर एकत्र भीड़ से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। संभवतया शुक्रवार रात में किसी समय युवती की हत्या की गई। युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। मौके पर हेलमेट मिलने से माना जा रहा है कि युवती किसी युवक के साथ यहां आई होगी। कातिल वारदात को अंजाम देने के बाद जल्दबाजी में हेलमेट भी वहीं छोड़ गया। युवती के कपड़ों में एक कंघा भी मिला है।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई, ताकि मृतका की पहचान हो सके।
डांटने पर बेटी ने जहर खाया
छपार। मां के डांटने पर किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। गांव खुड्डा निवासी रहीस की 14 वर्षीया पुत्री नगमा ने किसी गलती पर अपनी भतीजी को धमका दिया। जब वह रोने लगी, तो नगमा की मां ने उसे डांट दिया। इस पर उसने घर में रखा सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। इस संबंध में युवती के चाचा बाबर ने पुलिस को सूचना दी है।