फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The victim was shown only 18 hours

वाह री खाकी ! पीड़ित को ही 18 घंटे दिखाई हवालात

Fri, 29 Jun 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
The victim was shown only 18 hours
UP Police
शहर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते बेटी से छेड़छाड़ व घर पर हमले की तहरीर लेकर पहुंचा घायल पीड़ित 18 घंटे तक थाने की हवालात में बैठा रहा। मोहल्ले के लोगों के विरोध जताने पर पुलिस ने अगले दिन उसे छोड़ तो दिया, लेकिन मौके पर पकड़े गए छेड़छाड़ व घर पर हमले के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिए जाने के बावजूद उनका महज शांतिभंग की आशंका में चालान कर कार्रवाई की इतिश्री कर ली। खाकी की इस कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित बेटी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के कुछ युवक कई महीने से उसकी कक्षा-नौ में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करते हैं। बुधवार को भी आरोपियों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत लेकर वह उनके घर पहुंचा तो आरोपियों ने उल्टे उसे ही पीट दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद मोहल्ले के कुछ लोगों ने सामाजिक बदनामी की बात कहते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पीड़ित के अनुसार देर रात छेड़छाड़ के आरोपी 10-15 लोगों को लेकर बाइकों से उसके घर पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए जबरन उनके घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित दंपति को घर से बाहर खींचकर दोनों को बीच सड़क पर जमकर पीटा, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देते हुए खुद आगे आकर हमलावरों से पीड़ित पति-पत्नी को बचाया। उधर, इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और पांच लोगों को रंगेहाथ मौके पर पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। इसके बाद डायल-100 पीड़ित को आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने आने की बात कहकर हमलावरों को लेकर चली गई।

इसके कुछ देर बाद ही घायल पति-पत्नी भी मोहल्ले के लोगों के साथ हमलावरों के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंच गया। आरोप है कि पुलिस ने घायल दंपति का मेडिकल कराने के बजाय उल्टे तहरीर लेकर पहुंचने पर पीड़ित को ही पकड़कर हवालात में डाल दिया।

इस दौरान मोहल्ले के लोग भी उसके बेगुनाह होने की दुहाई देते हुए उसका मेडिकल कराए जाने की बात कहते रहे, लेकिन उन्हें हड़काते हुए वहां से भगा दिया गया। इसके बाद पूरी रात पीड़ित घायलावस्था में ही थाने की हवालात में बैठा रहा।

बृहस्पतिवार को एक बार फिर मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और उसे बेगुुनाह बताते हुए छोडऩे की मांग की, जिसके बाद आखिरकार पुलिस ने उसे छोड़ तो दिया, लेकिन पति-पत्नी का मेडिकल कराने की जहमत नहीं उठाई।


यही नहीं, पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दिए जाने के बावजूद उसे रद्दी की टोकरी में डाल मौके पर पकड़े गए पांचों हमलावरों का महज शांतिभंग की मामूली धाराओं में चालान कर दिया गया, जिन्हें शाम होते-होते जमानत मिल गई। थाना पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed