{"_id":"4a157f4a84cab9dc345facb82909872d","slug":"the-pieces-flew-bang-teens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से किशोर के चीथड़े उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमाके से किशोर के चीथड़े उड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दीपावली पर घर में गंधक और पोटाश का मिश्रण करते समय तेज विस्फोट से किशोर के चीथड़े उड़ गए, जबकि परिवार की महिला और दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को जिला अस्पताल से बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमपुर गांव निवासी जनेश्वर का बेटा अक्षय (15) बुधवार करीब तीन बजे गंधक और पोटाश को पीसकर मिश्रण बना रहा था। अक्षय की मां सुमन पास में घर के काम में व्यस्त थी। चाचा के लड़के निशांत (5) और निहाल (6) पास में खेल रहे थे। अक्षय गंधक और पोटाश को पीस रहा था कि अचानक जबरदस्त धमाका हुआ और अक्षय के शरीर के चीथड़े उड़ गए।
मां सुमन, मासूम निशांत और निहाल बुरी तरह लहूलुहान हो गए। धमाके की तेज आवाज पूरे गांव में सुनी गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां निशांत, निहाल और सुमन को डॉक्टरों ने बेगराजपुर के मेडिकल में रेफर कर दिया। परिवार में किशोर की मौत और तीन परिजनों के घायल होने से गांव में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
दीपावली त्योहार के रंग में भंग पड़ गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश, थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। अक्षय के बड़े भाई सावन की तरफ से तहरीर देकर हादसा बताया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।