{"_id":"5744a4664f1c1b642c690ea9","slug":"the-lovers-given-life-slip-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 25 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ीं ट्रेन से आगे कूदने वाले प्रेमी युगल की लाशें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन के रेशू विहार फाटक के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक उनकी शिनाख्त का प्रयास किया। बाद में परिजनों ने पहुंचकर दोनों के शवों की पहचान की। देर रात करीब डेढ़ बजे से दोनों घर से गायब हो गए थे।
परिजनों उनकी खोजबीन में जुटे थे। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बीच राहगीरों ने दोनों की लाशें पड़ी देखीं। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों को दोनों के शव सौंप दिए गए। दोनों के परिवार पड़ोसी हैं।
नई मंडी कोतवाली के कूकड़ा के अमित विहार में एक ही गली में अभिषेक सैनी पुत्र प्रमोद और स्वाति पाल पुत्री संजय पाल रहते थे। अभिषेक सैनी श्रीराम कॉलेज में पॉलीटेक्निक का थर्ड ईयर का छात्र था और स्वाति एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन
दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों सोमवार दिन में भी घर से फरार हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद शाम को मिल गए तो परिजन दोनों को अपने-अपने घर लेकर आ गए।
मंगलवार सुबह सिविल लाइन के रेशू विहार फाटक के पास एक ट्रेन से प्रेमी युगल की कटने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त का प्रयास किया। युवक की जेब से मिले कागजों से पुलिस ने उसके घर सूचना भिजवाई। कुछ देर बाद उनके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव की शिनाख्त कर दी।
अभिषेक का पिता प्रमोद गुवाहटी में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। शिनाख्त होते ही पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार दोनों सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे से अपने घरों से लापता थे। मौत की खबर मिलते ही पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया और परिवारों में कोहराम मच गया।