{"_id":"571bc0d44f1c1b44658b45a5","slug":"tavli-village-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को बचाने गए पिता को पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को बचाने गए पिता को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
तावली गांव में अधेड़ की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावली में बेटी को ससुराल पक्ष से बचाने पहुंचे पिता को कई लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
शाहपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत कसेरवा निवासी यासीन पुत्र समसुद्दीन ने बेटी मुंतजीरा का निकाह करीब साल भर पहले तावली गांव के जाकिर पुत्र मौसम अली से किया था। इसके बाद मुंतजीरा को लड़का पैदा हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मुंतजीरा को परेशान करने लगे। आरोप है कि वह अक्सर मारपीट करते थे।
शनिवार सुबह मुंतजीरा ने मायके पक्ष को फोन पर सूचना दी कि उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे हैं और उसकी हत्या करना चाहते हैं। इस पर कसेरवा से यासीन, उसकी पत्नि अख्तरी, पुत्र मुंतियाज तावली में बेटी के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां मुंतजीरा को कमरे में बंद कर फांसी देेकर मारने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
यासीन और उसके बेटे ने मुंतजीरा को मारने से रोकने की कोशिश की। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर हमला बोल दिया और फायर किया। यासीन को पकड़कर जमकर पिटाई की गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े । आरोपी मौके से फरार हो गए। मरणासन्न हालत में यासीन को जिला अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मुंतियाज ने बहन के पति जाकिर, देवर आकिल, पुत्रगण मौसम, सास वकीला, ननद वाजिदा, मुजम्मिल, आोकल, आमिल पुत्रगण नूरदीन सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या कर आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।