{"_id":"570d52714f1c1b87114a6bb5","slug":"struggle-in-food-dispute-5-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाट खाने के विवाद में संघर्ष, 5 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाट खाने के विवाद में संघर्ष, 5 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जानसठ
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाट खाने को लेकर दो गांव के युवकों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पांच युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
खतौली तिराहे पर चाट की ठेली पर गांव सादपुर के तीन युवक अंकुर पुत्र मनोज, बालेश पुत्र उमेश, शुभम पुत्र चाट खाने के लिए खड़े थे। उसी समय गांव काटका निवासी फुरकान पुत्र अख्सर व नाजिम पुत्र यामीन बाइक पर आए और ठेली वाले से पहले पानी पुरी खिलाने को कहा।
पहले से खड़े दूसरे गांव के युवकों ने चाट वाले से पहले उन्हें खिलाने के लिए कहा। पहले खाने को लेकर दोनों गांव के युवकों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। गांव के युवकों में जमकर मारपीट होने लगी।
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनो गांवों के घायल पांचों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े
खतौली। बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।
मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी इशरत पत्नी राशिद व हकीमू पुत्र मुकीम के बच्चे मंगलवार की सुबह मोहल्ले में आपस में खेल रहे थे। खेलते हुए किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए। हमले में दोनों पक्षों की ओर से इशरत उसकी दोनों बहनें बेबी, रूबीना व भाई असलम तथा दूसरे पक्ष से हकीमू, सलीम, निजामूद्दीन, वसीम घायल हो गए। घायल दोनों पक्ष थाने में पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले में पहुंचकर दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस मारपीट की इस घटना की जांच कर रही है।