{"_id":"5740b6594f1c1b0014ac7c6d","slug":"six-prisoners-were-shifted-to-other-prisons","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बंदी दूसरी जेलों में किए गए शिफ्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बंदी दूसरी जेलों में किए गए शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश पर जिला कारागार से छह बंदियों को दूसरी जेलों के लिए चलता कर दिया गया है। शनिवार को आदेश मिलते के साथ ही पुलिस सुरक्षा के सभी बंदियों को शासन द्वारा तय की गई जेलों की ओर चलता कर दिया गया।
जेल में 15 अप्रैल को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें कई बंदियों को चोटें आई थी। अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए बवाली बंदियों की सूची जेल अधीक्षक से मांगी थी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने शासन को अपनी और से आठ बंदियों के नाम दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए भेजे थे।
इनमें से दो बंदी तो पहले ही दूसरी जेलों में भेजा जा चुका है। बाकी के छह बंदियों को आईजी कारागार के आदेश पर शनिवार शाम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल से चलता कर दिया गया।
विज्ञापन
बंदियों में सन्नवर पुत्र मीरहसन को सीतापुर, संदीप पुत्र जीतपाल को पीलीभीत, सुशील पुत्र नत्थू को गोंडा, जिंदा पुत्र मीरहसन को फैजाबाद, अरुण रोड पुत्र रणबीर को रायबरेली और महक सिंह उर्फ राजेश पुत्र शिवचरण को सीतापुर जेल भेजा गया है।
पंद्रह बंदी और जाएंगे प्रदेश की दूसरी जेलों में
जिला कारागार से शनिवार को छह बंदियों को प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है। ये अप्रैल माह में हुए बवाल के दोषी थे। मई माह में भी कई दिनों तक जेल में बवाल हुआ था। जिसमें सात मई को बड़ा बवाल हो गया था, जिसमें कई बंदियों को काफी चोटें आई थी।
इस प्रकरण में भी अधिकारियों ने जेल अधीक्षक से बवाली बंदियों के नाम की सूची मांगी थी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने करीब पंद्रह बंदियों की सूची शासन को भेज रखी है। इस सूची के आदेश अभी आने बाकी है। इसके आदेश आते ही कारागार से करीब पंद्रह बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जो भी जेल में बवाल करेगा उसे दूसरी जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।