फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahpur area

दुष्कर्म के बाद घर में ही कर दी बच्ची की हत्या 

Sun, 04 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shahpur area
पकड़ा गया बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर क्षेत्र में हुई मासूम बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। जूता ठीक कराने गई बच्ची से आरोपी ने दुष्कर्म किया था। हत्या कर उसका शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर साइकिल से ले जाकर रजवाहे में डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेेल भेज दिया गया।       
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र निवासी छह वर्षीया बच्ची 29 नवंबर की शाम घर से गायब हो गई थी। पांच दिन बाद  शनिवार शाम बच्ची का अर्धनग्न शव गांव के बाहर रजवाहे में मिला। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने रात में ही शक के चलते गांव के युवक को पकड़कर पूछताछ करनी शुरू की तो आरोपी ने घटना का खुलासा कर दिया। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात विनीत भटनागर ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश कर बताया कि आरोपी गांव का ही सतकुमार पुत्र शुगनचंद है।
विज्ञापन


29 नवंबर की शाम दो बच्चियां आरोपी के पास जूते ठीक कराने पहुंची। पैसों की बात नहीं बनने पर दोनों वापस चली गई। कुछ देर बाद बच्ची फिर से आरोपी के पास पहुंची और उसके द्वारा मांगे गए पैसे देती हुए जूते की मरम्मत करने को कहने लगी। घर में किसी और के नहीं होने के चलते आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कमरे में बंद कर लिया। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया तो इसी दौरान मुंह दबाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने प्लास्टिक के कट्टे में शव को रखा और देर रात साइकिल पर रखकर उसे रजवाहे में फेंक दिया। उस समय रजवाहे में पानी होने के चलते शव नीचे बैठ गया और शनिवार को पानी उतर जाने पर उसके शव का पता चला। पुलिस ने मौके से बच्ची के चप्पल, कपडे़ और चारपाई को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अय्याश किस्म का है।

इससे पहले वह अपनी बेटी से छेड़छाड़ कर चुका है, जिसके चलते परिवार इससे दूर रहता है। एसपी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।  मामले में दर्ज गुमशुदगी को अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में तरमीम कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।       
  
दो बार किया दुष्कर्म      
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में किशोरी से हुई दुष्कर्म की घटना में आरोपी ने बताया कि उसने कमरा बंद करते ही बच्ची से दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई। देर रात में उसने दोबारा से दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसकी मौत हो गई। बाद में शव को रजवाहे में फेंक आया था।       


प्रशासन पर था दबाव      
मुजफ्फरनगर। जिस गांव की यह वारदात है वह पहले से काफी संवेदनशील है। ऐसे में बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना का मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। गांव में एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दिया गया था। सबसे बाद में बच्ची के आरोपी के पास जाने की शक में पुलिस ने उसे उठाया और घटना का खुलासा हो गया। मामले के खुलते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल गांव में हालात सामान्य है, बच्ची के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। फोर्स अभी भी गांव में तैनात है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed