फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shabnam and his daughter were found in Najia's body at Meerut Road

जसोई की शबनम और उसकी बेटी नाजिया के थे मेरठ रोड पर मिले शव

Tue, 06 Feb 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shabnam and his daughter were found in Najia's body at Meerut Road
महिला के पति से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ रोड पर रविवार शाम वहलना चौक के पास एक प्लॉट में मिले शवों की पहचान हो गई है। दोनों मृतका मां-बेटी थीं, जो तितावी के गांव जसोई की रहने वाली थीं। पुलिस के मुताबिक शबनम और उसकी पांच साल की बेटी नाजिया 21 जनवरी से लापता थीं।
विज्ञापन


मृतका के पति ने दोनों की शनाख्त की। पुलिस का कहना है कि दोनों की हत्या कहीं और करके शवों को यहां लाकर फेंका गया है। शवों की पहचान होने के बाद पुलिस हत्या के खुलासे में जुट गई है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस जल्द डबल मर्डर का खुलासा करेगी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरठ रोड पर वहलना चौक के पास एक खाली प्लॉट में रविवार शाम महिला और बच्ची के शव पड़े मिले थे। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। शव को देखने से पता चलता है कि हत्यारों ने हत्या करने से पहले बालिका के मुंह पर टेप लगाई थी, ताकि वह चिल्ला न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की गर्दन काटी गई थी। शवों की पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने शवों के चेहरों को तेजाब से जला रखा था। अखबारों में महिला और बालिका के शव मिलने की जानकारी होने पर सोमवार को दोनों की पहचान हो गई।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी जमशेद ने शवों की शनाख्त अपनी पत्नी शबनम (30) और बेटी नाजिया (पांच वर्ष) के रूप में की। लाशों की पहचान होने पर सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में लगी है। 

21 जनवरी से लापता थी मां-बेटी 
मुजफ्फरनगर। शबनम और उसकी बेटी नाजिया 21 जनवरी से लापता थी। जसोई निवासी जमशेद का निकाह करीब 12 साल पहले गांव की ही शबनम के साथ हुआ था। शबनम ने चार बच्चों जुबेर (10), जुनैद (8), शाहवेज (6) और नाजिया (5) को जन्म दिया। जमशेद की बुआ शमीमा शहर कोतवाली के मोहल्ला मिमलाना रोड पर रहती है।

शबनम 21 जनवरी को बेटी नाजिया को लेकर बुआ शमीमा के घर जाने की बात कहकर जसोई से आई थी, उसी दिन से दोनों मां-बेटी लापता थीं। तीन दिन बाद भी जब शबनम का कोई फोन नहीं आया तो जमशेद ने उसे फोन किया, मगर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसने शहर में आकर बुआ से शबनम के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह यहां नहीं आई थी। इसके बाद वह अपने स्तर से ही रिश्तेदारियों में दोनों को तलाश करता रहा। 

लाशें मिलने पर पुलिस को मिली तहरीर 
मुजफ्फरनगर। सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद हताश होकर जमशेद ने 30 जनवरी को एसएसपी के यहां तहरीर देकर लापता पत्नी और बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। एसएसपी के यहां से रविवार को लाश मिलने के बाद तितावी थाने पर यह प्रार्थना पत्र पहुंचा।

तितावी पुलिस जसोई में उसके घर पहुंची तो पता चला कि जमशेद बच्चों की तलाश में कहीं गया हुआ है। सोमवार को अखबारों में महिला और बच्ची के शव मिलने की जानकारी पुलिस और परिजनों को हुई, तब तितावी पुलिस जमशेद को लेकर जिला मुख्यालय आई। यहां शवों की पहचान जमशेद ने अपनी पत्नी शबनम और बेटी नाजिया के रूप में की। 

अभी तक दर्ज नहीं  किया मुकदमा 
मुजफ्फरनगर। लापता मां-बेटी के शव मिल गए, मगर पुलिस ने अभी तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। तितावी पुलिस ने उनकी गुमशुदगी जरुर दर्ज कर ली है। तितावी एसओ सूबे सिंह यादव का कहना है कि यहां उनकी गुमशुदगी दर्ज की है। शव सिविल लाइन क्षेत्र में मिले हैं, इसलिए हत्या का मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज होगा। उधर, सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

मोबाइल के जरिये मर्डर  मिस्ट्री का होगा खुलासा 
मुजफ्फरनगर। शबनम का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। शवों के पास से उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। अब पुलिस उसके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन के जरिए डबल मर्डर मिस्ट्री के खुलासे में जुटी है।


पुलिस उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवा रही है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही दोहरे कत्ल की घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed