{"_id":"572f8aab4f1c1ba9485cd339","slug":"search-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला देवीदास और सराफान में सर्च अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहल्ला देवीदास और सराफान में सर्च अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 09 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खतौली में सर्च अभियान करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नामजद बलवाइयों को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस के बूटों की आवाज से लोग सहम गए। इस दौरान पुलिस ने बलवाइयों के मकानों में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने माइक से बलवाइयों को पांच घंटे के अंदर थाने में सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। अभियान के दौरान एक भी बलवाई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
मामूली कहासुनी को लेकर बृहस्पतिवार रात मोहल्ला देवीदास और सराफान में रहने वाले दोनों संप्रदायों के लोगों के बीच बवाल हो गया था। जिसमें दरोगा सहित तीन लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद नगर में तनाव व्याप्त हो गया था।
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 43 लोगों को नामजद किया था। इसके अलावा इंस्पेक्टर की ओर से भी दोनों पक्षों से 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। शनिवार शाम को पुलिस ने नामजद बलवाइयों के मकानों पर गिरफ्तारी वारंट चस्पा कर दिए थे।
विज्ञापन
रविवार को सीओ शिवराज सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर मोहल्ला देवीदास, सराफान और जैननगर में नामजद बलवाइयों को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने नामजद बलवाइयों के मकानों में घुसकर तोड़फोड़ की।
इसके बाद माइक से मोहल्लों के लोगों चेताया कि अगर नामजद बलवाइयों ने पांच घंटे के अंदर शाम 6 बजे तक थाने में सरेंडर नहीं किया तो, उनके मकानों की कुर्की कर ली जाएगी। सर्च अभियान में नामजद बलवाई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को नामजद बलवाइयों के मकानों की कुर्की की जाएगी।
नौ बजते ही दुकानें हो जाती हैं बंद
मोहल्ला देवीदास और सराफान के रहने वाले दोनों संप्रदायों के लोगों के बीच बृहस्पतिवार रात फायरिंग व पथराव की घटना के बाद से रात के नौ बजते ही दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर देते हैं। इस बवाल से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। रात के समय दोनों मोहल्लों में पुलिस के अलावा एक भी मोहल्लावासी नजर नहीं आता है।