फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape woman

युवती को बंधक बनाकर तीन माह तक गैंगरेप

Fri, 27 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rape woman
rape demo - फोटो : rape
रतनपुरी/खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने मामा के साले पर तीन माह तक बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपहरण व गैंगरेप के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना चरथावल क्षेत्र के गांव निवासी युवती का कहना है कि वह पिछले दस वर्ष से थाना रतनपुरी के गांव निवासी अपने मामा के यहां रह रही थी। तीन माह पूर्व उसके मामा का मेरठ क्षेत्र का रहने वाला साला उसका अपहरण कर ले गया था। आरोप है कि उसने तीन माह तक उसको कमरे में बंधक बनाकर रखा और अपने साथियों के साथ गैंगरेप करता रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह बंधकमुक्त होकर वहां से भाग निकली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामा, मामी और उसके मामा के साले सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण करने और बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed